दिल्ली के ITO में सीआर बिल्डिंग में लगी आग, एक कर्मचारी की गई जान, सात को बचाया गया

दिल्ली में आयकर कार्यालय में 14 मई को आग लग गई, जिससे अलार्म बज गया और फायर ब्रिगेड टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। जैसे ही आग की लपटें भड़कीं, आग से निपटने के लिए 10 फायर बिग्रेड गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।

अपडेटेड May 14, 2024 पर 6:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली की ITO बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

दिल्ली में आयकर कार्यालय में 14 मई को आग लग गई, जिससे अलार्म बज गया और फायर ब्रिगेड टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। जैसे ही आग की लपटें भड़कीं, आग से निपटने के लिए 21 फायर बिग्रेड गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। ये घटना राष्ट्रीय राजधानी के ITO इलाके में स्थित सीआर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर हुई। आग पर काबू पाने के लिए पर कुल 21 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था। आग लगने के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। अब तक, सात व्यक्तियों - 5 पुरुषों और 2 महिलाओं - को परिसर से सफलतापूर्वक बचाया गया है।

ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात 46 साल का पुरुष बेहोश पाया गया और बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फॉरेंसिक टीमें फिलहाल घटनास्थल की जांच कर रही हैं।

इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली के शाहपुर जाट इलाके में मंगलवार को एक आवासीय इमारत में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली में दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट के बाद आग लग गई और किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।


फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सुबह 5.16 बजे शाहपुर जाट इलाके में एक रेजिडेंशियल इमारत में आग लगने की जानकारी मिली।

DFS के एक अधिकारी ने कहा, "कॉल के बाद आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।" उन्होंने बताया कि दो गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई।

दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में दुकान में लगी आग

इससे पहले रविवार को उत्तरी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके के पास किनारी बाजार में एक दुकान में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली फायर सेवा के अधिकारियों ने कहा, "हमें दोपहर 1.08 बजे आग लगने की जानकारी मिली। चार दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया। हमने आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।" उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।