Get App

हरियाणा में 20 सितंबर से खुलेंगे पहली से तीसरी क्लास के स्कूल, जानिए पूरी गाइडलाइंस

कक्षा 1 से 3 के छात्रों को स्कूल आने के लिए अपने माता-पिता से अनुमति लेना जरूरी होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2021 पर 5:55 PM
हरियाणा में 20 सितंबर से खुलेंगे पहली से तीसरी क्लास के स्कूल, जानिए पूरी गाइडलाइंस

कोरोना की दूसरी लहर के कम होने के बाद पाबंदियों को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। कोरोना का कहर कम होने के बाद ज्यादातर राज्यों में ऊपरी कक्षा के स्कूल खोले जा चुके हैं।

इस बीच हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार ने 20 सितंबर से कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि, बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति तभी दी जाएगी जब उनके पास अपने माता-पिता की लिखित अनुमति होगी।

इसके साथ ही ऑनलाइन क्लासेज भी जारी रहेंगी। यह छात्रों पर निर्भर होगा कि वह ऑनलाइन या ऑफलाइन किस तरह पढ़ाई जारी रखना चाहेंगे।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर (Kanwar Pal Gurjar) ने कहा, हम 20 सितंबर से पहली कक्षा से तीसरी कक्षा तक के स्कूलों को खोलने जा रहे हैं। बच्चों को कक्षा में बैठने की अनुमति तब मिलेगी जब उनके पास माता-पिता से लिखित तौर पर स्कूल आने की अनुमति होगी। मंत्री ने आगे कहा कि अब तक राज्य के करीब 70 फीसदी शिक्षकों का वैक्सीनेशन हो गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के पास ऑफलाइन या ऑनलाइन कक्षाओं में हिस्सा लेने का विकल्प होगा।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें