Get App

Flight Bomb Threat: आकाशा एयरलाइन की फ्लाइट में बम की धमकी, बेंगलुरु से अयोध्या जा रहा था विमान

पिछले 15 दिनों में यह दूसरा मौका है, जब अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर विमान में बम की जानकारी मिली है। फ्लाइट में यात्रा कर रहे यात्रियों ने कहा कि 40 मिनट पहले हमें बताया गया कि कोई सिक्योरिटी थ्रेट है, जिसके कारण जल्दी से लैंडिंग करनी पड़ेगी, क्योंकि अयोध्या पास है, तो अयोध्या में ही लैंडिंग करनी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2024 पर 5:33 PM
Flight Bomb Threat: आकाशा एयरलाइन की फ्लाइट में बम की धमकी, बेंगलुरु से अयोध्या जा रहा था विमान
Flight Bomb Threat: आकासा एयरलाइन की फ्लाइट में बम की धमकी

बेंगलुरु से अयोध्या आ रही अकाशा एयरलाइंस के फ्लाइट नंबर 1821 में बम की जानकारी मिली, तो हर कोई हरकत में आ गया। महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट पर फ्लाइट के उतरने से पहले ही इमरजेंसी मीटिंग हुई और उसके बाद 1:50 पर फ्लाइट जैसे ही एयरपोर्ट पर उतरी सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत यात्रियों को निकाला और विमान को सुरक्षित जगह पर ले गए। फ्लाइट नंबर 1821 में मौजूद 173 यात्रियों की स्कैनिंग और जांच के बाद विमान और उसमें मौजूद सामानों की जांच की गई। इस प्रकिया में करीब 50 मिनट लगे। हालांकि, सुखद यह रहा कि प्लेन में बम की सूचना महज अफवाह निकली।

पिछले 15 दिनों में यह दूसरा मौका है, जब अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर विमान में बम की जानकारी मिली है। फ्लाइट में यात्रा कर रहे यात्रियों ने कहा कि 40 मिनट पहले हमें बताया गया कि कोई सिक्योरिटी थ्रेट है, जिसके कारण जल्दी से लैंडिंग करनी पड़ेगी, क्योंकि अयोध्या पास है, तो अयोध्या में ही लैंडिंग करनी होगी।

तुरंत लैंड कराई गई फ्लाइट

उसके बाद फ्लाइट तुरंत लैंड कराई। पायलट ने फिर फ्लाइट में सभी का सामान चेक किया, ये देखा कि सभी सामान के ओनर फ्लाइट में है या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें