महाराष्ट्र सरकार की स्टांप ड्यूटी (Stamp Duty) छूट समाप्त होने से ठीक पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में संपत्ति खरीदने वालों की होड़ लग गई। इस क्रम में अब बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व पोर्नोग्राफिक सनी लियोन (Sunny Leone) का भी नाम जुड़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सनी लियोन ने अंधेरी वेस्ट में स्थित एक 12वीं मंजिल पर अपार्टमेंट रिजस्टर्ड करवाया, जिसे उन्होंने 28 मार्च, 2021 को 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

बता दें कि कोरोना के चलते महाराष्ट्र सरकार ने स्टांप ड्यूटी पर भारी छूट देते हुए इसे सिर्फ तीन फीसदी रखा हुआ था। 31 मार्च को छूट का आखिरी दिन था। यही वजह है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए सनी लियोन ने 28 मार्च को ही इसकी रजिस्ट्री करा ली। छूट के बावजूद अभिनेत्री ने स्टांप ड्यूटी के रूप में 48 लाख रुपए का भुगतान किया।

सूत्रों ने बताया कि लियोन ने अंधेरी वेस्ट में अटलांटिस (Atlantis) नामक एक बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित एक नई संपत्ति खरीदा है। 5BHK अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3,967 वर्ग फुट है। अपार्टमेंट में तीन कार पार्किंग स्लॉट हैं। दस्तावेज में कहा गया है कि लियोन ने 48 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क अदा किया।

स्थानीय ब्रोकर ने मनीकंट्रोल को बताया कि अपार्टमेंट की कीमत लगभग 40,000 रुपये प्रति वर्ग फुट है जो बाजार मूल्य है। यह प्रोजेक्ट क्रिस्टल ग्रुप के टीयर -2 बिल्डर (Tier-2 builder, Crystal Group) द्वारा बनाई गई है और यह दो एकड़ में फैली हुई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।