Santhan Death: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में रिहा किए गए दोषी संथन की मौत हो गई है। संथन ने चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में अंतिम सांस ली है। रिहा किए गए सात दोषियों में से एक संथन उर्फ सुथेनथिराजा (Suthenthiraraja) गंभीर रूप से बीमार थे। जिन्हें 1 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्रीलंकाई नागरिक एमटी संथन उर्फ टी सुथेंथिरराज को राजीव गांधी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि 2022 में रिहाई के आदेश के बाद उसने घर वापसी की अपील करते हुए एक लेटर भी लिखा था।
