महाराष्ट्र में गुलियन बैरे सिंड्रोम से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। राज्य के सोलापुर में GBS के 9 नए मरीज सामने आए हैं। ऐसे में राज्य में GBS के मरीजों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन मरीजों में 73 पुरुष और 37 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 17 मरीज वेटिंलेटर सपोर्ट पर हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के सोलापुर में गुलियन बैरे सिंड्रोम (GBS) की बीमारी से एक मरीज की मौत की खबर सामन आई थी। यह इस बीमारी से होने वाली पहली मौत है।
