Gurugram: नोएडा के ट्विन टावर की तरह गुरुग्राम का चिंटेल्स पैराडीसो टावर होगा ध्वस्त, जानिए वजह

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-109 में चिंटेल पैरोडीसो सोसाइटी के D टावर को ध्वस्त किया जाएगा। चिंटेल्स सोसाइटी का एक हिस्सा फरवरी 2022 में आंशिक रूप से ढह गया था। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी

अपडेटेड Nov 06, 2022 पर 11:36 AM
गुरुग्राम के चिंटेल पैराडीसो के 18 मंजिल के इस टावर में कुल 50 फ्लैट हैं।

Gurugram: नोएडा में भ्रष्टाचार की नींव पर बने ट्विन टावर ढहाए जाने के बाद अब गुरुग्राम की हाउसिंग सोसाइटी में भी एक इमारत गिराई जाएगी। गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित चिंटल्स पैराडिसो सोसाइटी (Chintels Paradiso Society) में D-टावर को गिराया जाएगा। IIT दिल्ली के विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट की सिफारिश के मुताबिक इसे ढहाने का फैसला लिया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियो ने दी है। फिलहाल इसे कब ढहाया जाएगा। इस पर अभी तारीख तय नहीं की गई है। हालांकि कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते तारीख पर फैसला हो सकता है। इस 18 मंजिल इमारत में 50 फ्लैट हैं।

बता दें कि इस टावर को बनाने में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने और कई मापदंडों को पूरा नहीं किया गया था। इसी के चलते इसी साल 10 फरवरी को इस टावर का एक हिस्सा गिर गया था। जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई थी।

घटना के बाद राज्य सरकार ने जांच के लिए एक समिति का गठन किया और इसके स्ट्रक्चरल ऑडिट का भी आदेश दिया गया था। इसके बाद निर्माण काम में बरती गई खामियों को IIT दिल्ली की टीम ने अपनी स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में उजागर किया है। इसका खुलासा डिप्टी कमिश्नर (Deputy Commissioner) निशांत कुमार यादव ( Nishant Kumar Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है। उन्होंने कहा कि इसे बनाने में कई तरह की खामियां पाई गई हैं। जिसे ढहाने का फैसला लिया गया है। इसमें कुल इसमें नौ टावर हैं। नोएडा के ट्विन टावर को जिस तरह से गिराया गया है। इसी तर्ज पर चिंटल्स पैराडिसो के डी टावर को गिराने की तैयारी की जा रही है।

Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर 109 में अपार्टमेंट की छत गिरने से महिला सहित 2 लोगों की मौत, 6 दबे


टावर E और F में खौफ का साया

वहीं टावर E और F में फिलहाल स्ट्रक्चरल ऑडिट चल रहा है। एक महीने में इसकी रिपोर्ट आ सकती है। इन टावरों से लिए गए सैंपल और अपने सर्वे के आधार पर IIT दिल्ली की टीम ने इन्हें भी रहने के लिए असुरक्षित बताया है। इससे वहां रहने वाले लोग खौफ के साए में जी रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।