Gurugram: नोएडा में भ्रष्टाचार की नींव पर बने ट्विन टावर ढहाए जाने के बाद अब गुरुग्राम की हाउसिंग सोसाइटी में भी एक इमारत गिराई जाएगी। गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित चिंटल्स पैराडिसो सोसाइटी (Chintels Paradiso Society) में D-टावर को गिराया जाएगा। IIT दिल्ली के विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट की सिफारिश के मुताबिक इसे ढहाने का फैसला लिया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियो ने दी है। फिलहाल इसे कब ढहाया जाएगा। इस पर अभी तारीख तय नहीं की गई है। हालांकि कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते तारीख पर फैसला हो सकता है। इस 18 मंजिल इमारत में 50 फ्लैट हैं।
