होली पर गले मिलने से किया मना तो मारी दी गोली, UP में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला

होली पर रंग के बजाए युवक के तमंचे से गोली निकली तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गले मिलने से मना करने पर खफा हुए युवक ने तड़ातड़ फायरिंग करके सनसनी फैला दी है

अपडेटेड Mar 15, 2025 पर 3:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
होली पर मुरादाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया।

Moradabad Viral Video : रंगों के त्योहार होली पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां होली पर रंग की जगह वक के तमंचे से गोली निकली तो इलाके में सनसनी फैल गई है। होली पर गले मिलने से मना करने पर खफा हुए युवक ने दूसरे युवक पर फायरिंग कर दी। वहां गोली लगने से युवक जख्मी हो गया। घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके की पड़ताल करने के बाद हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। हमले की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

गले मिलने से किया मना तो मारी दी गोली

बता दें कि ये पूरा मामला कटघर थाना क्षेत्र के वीर शाह हजारी इलाके का है। यहां होली के दिन अक्षय गुप्ता नाम के युवक को मोहल्ले के चार युवकों ने उसके घर से बाहर बुलाया। तभी मोहल्ले के ही अभिषेक उर्फ छोटू ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली अक्षय की जांघ में जा लगी। वहीं, भाजपा के बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्य के सिर में भी चोट लग गई। बताया जा रहा है कि अभिषेक, संजय से होली पर गले मिलने आया था, लेकिन संजय ने मना कर दिया। इससे गुस्साए अभिषेक ने घर जाकर तमंचा निकाला और फायरिंग शुरू कर दी।


मुरादाबाद का है मामला

बताया जाता है कि अभिषेक उर्फ छोटू से भाजपा के बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्य पुत्र राम गोपाल आर्य से होली मिलने आया था। संजय ने गले मिलने से मना कर दिया था। इसी बात पर अभिषेक घर गया और तमंचा लेकर फायर करता हुआ आया। फायरिंग के दौरान गोली संजय को न लगकर अक्षय के पैर में जा लगी, जिससे संजय बुरी तरह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि कटघर थाना में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।