हैदराबाद की इस लड़की को Microsoft से मिला 2 करोड़ रुपए का पैकेज, पढ़ाई खत्म होते ही मिली नौकरी

नारकुती दिप्थी (Narkuti Deepthi) को कैंपस प्लेटसमेंट इंटरव्यू के दौरान चुने गए 300 छात्रों में सबसे ज्याद सैलरी पैकेज मिला है

अपडेटेड May 19, 2021 पर 8:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

हैदराबाद  (Hyderabad) की नारकुती दिप्थी (Narkuti Deepthi) ने 2 करोड़ रुपए सालाना सैलरी के साथ माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में नौकरी हासिल की है। हैदराबाद की मूल निवासी दीप्थी को हाल ही में मल्टीनेशनल टेक दिग्गज, माइक्रोसॉफ्ट में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नौकरी के लिए चुना गया है। वह अमेरिका के सिएटल में कंपनी के मुख्यालय में जॉइन करेंगी।

अब ये तो रही दीप्थी को नौकरी मिलने की बात, लेकिन इसमें ऐसा खास क्या है कि हम आपको उनकी कहानी यहां बता रहे हैं। दरअसल यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा में कैंपस प्लेटसमेंट इंटरव्यू के दौरान चुने गए 300 छात्रों में अकेली दीप्थी हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वार्षिक सैलरी पैकेज मिला है।

दीप्थी ने इसी महीने यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा से MS (कंप्यूटर) में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। 2 मई को कोर्स खत्म करने से पहले ही, उन्हें अमेरिका में AAA-रेटेड कंपनियों से कई ऑफर मिले।

विभिन्न कंपनियों के कैंपस इंटरव्यू के दौरान, दीप्थी को माइक्रोसॉफ्ट के अलावा Amazon और Goldman Sachs से भी नौकरी के ऑफर मिले।

दीप्ति को माइक्रोसॉफ्ट में एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (SDE) ग्रेड- 2 कैटेगरी के रूप में चुना गया था, एक पद जिसे उन्होंने स्वीकार किया था। दीप्थी ने 18 मई को सिएटल में अपनी नौकरी शुरू कर दी।

दीप्थी के पिता, डॉ. वेंकन्ना हैदराबाद पुलिस कमिश्नरेट में फोरेंसिक विशेषज्ञ हैं।


ये पहली बार नहीं है, जब दीप्थी किसी बड़ी कंपनी में काम कर रही हैं। हैदराबाद के उस्मानिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक पूरा करने के बाद, दीप्थी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में जेपी मॉर्गन में शामिल हो गईं।

तीन साल तक वहां काम करने के बाद, उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल करने का फैसला किया और नौकरी छोड़ दी। उन्होंने स्कॉलरशिप ली और MS प्रोग्राम करने के लिए अमेरिका चली गईं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।