Get App

IIT दिल्ली के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, वेट लिफ्टिंग रॉड की मदद से घर पर लगाई फांसी

IIT Student Suicide: दिल्ली IIT में पढ़ाई के प्रेशर से एक स्टूडेंट ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। ये इंस्टीट्यूट में इस साल की तीसरी सुसाइड है। किसी भी स्टूडेंट के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। तीन में से दो स्टूडेंट्स ने कॉलेज के होस्टल में ही सुसाइड की थी। हाल ही में हुई मौत की पुलिस जांच कर रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2023 पर 12:11 PM
IIT दिल्ली के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, वेट लिफ्टिंग रॉड की मदद से घर पर लगाई फांसी
इसी साल जुलाई में बीटेक के एक 20 साल के स्टूडेंट ने भी होस्टल रूम में फांसी लगाकर सुसाइड की थी।

IIT Student Suicide: 23 साल के IIT दिल्ली के एक स्टूडेंट ने फांसी लगा ली। दिल्ली के विवेक विहार एरिया में अपने घर पर वेट लिफ्टिंग रॉड से स्टूडेंट का शव लटका मिला। पाणव जैन IIT दिल्ली के चौथे साल के बीटेक स्टूडेंट थे। उनके माता-पिता को उनका शव रात 9 बजे मंगलवार को घर पर मिला। इवनिंग वॉक से घर पहुंचने के बाद उन्हें घटना का पता चला। पुलिस के मुताबिक पाणव ने घर पर दुपट्टे को वेट लिफ्टिंग रॉड पर टांग कर आत्महत्या की था। मृतक के माता-पिता उसे तुरंत अस्पताल ले गए। पुष्पांजलि अस्पताल में डॉक्टर्स ने पाणव को मृतक घोषित कर दिया।

डिप्रेशन से जूझ रहा था स्टूडेंट

पाणव के पिता ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ महीनों से स्ट्रेस और डिप्रेशन का सामना कर रहा था। उसका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने बताया कि मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है। ये IIT दिल्ली स्टूडेंट की इस साल तीसरी सुसाइड है। इसी साल सितंबर में एक 21 साल के स्टूडेंट ने अपने होस्टल के कमरे में सुसाइड कर लिया था। अनिल कुमार 2019 बैच का बीटेक स्टूडेंट था। ज्यादा प्रेशर की वजह से उसने सुसाइड किया।

साल की तीसरी सुसाइड

इसी साल जुलाई में बीटेक के एक 20 साल के स्टूडेंट ने भी होस्टल रूम में फांसी लगाकर सुसाइड की थी। ये स्टूडेंट दिल्ली IIT के पढ़ाई के प्रेशर को हैंडल नहीं कर पाया था। किशनगढ़ पुलिस एक कॉल के बाद होस्टल जा पहुंची। पुलिस को वहां किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। देशभर में कोटा में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ाई के प्रेशर की वजह से सुसाइड करते हैं। लगातार इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें