Credit Cards

IMD Update : यूपी, पंजाब सहित कई राज्यों में 24 घंटे रहेगी शीत लहर, जानिए कहां भारी बारिश की है चेतावनी

IMD ने अपने वेदर फोरकास्ट में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है

अपडेटेड Feb 05, 2022 पर 4:48 PM
Story continues below Advertisement
मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।

IMD weather update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा वेदर फोरकास्ट (weather forecast) में अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है।

IMD के मुताबिक, कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बैंस के प्रभाव के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में 6 और 7 फरवरी को छिटपुट हल्की बारिश या बर्फवारी होगी। यह कहा गया, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 8 और 9 फरवरी को बारिश या भारी बारिश होगी और पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ में इन दो दिनों के दौरान हल्की बारिश होगी।

उत्तर पश्चिमी भारत में 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान 


आईएमडी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हालांकि, मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।

आईएमडी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3-4 दिन में तापमान धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

LIC IPO से पहले कस्टमर्स के लिए लैप्स पॉलिसी शुरू करने का मौका, लेट फी में छूट सहित जानें दूसरी डिटेल्स

शीत लहर

मध्य प्रदेश और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान शीत लहर का अनुभव होगा। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले 24 घंटों के दौरान और ओडिशा में अगले 2 दिनों तक शीत लहर का अनुभव होगा।

अधिकारियों ने कहा, कश्मीर में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश या बर्फवाली होने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा, वेस्टर्न डिस्टर्बैंस के प्रभाव के चलते 6 से 9 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश या बर्फवारी होने का अनुमान है।

घना कोहरा

हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, बिहार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 2 दिनों के दौरान घना कोहरा महसूस होगा। वहीं उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले 3 दिनों के दौरान हल्का से घना कोहरा पड़ेगा। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में अगले चार दिन कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।