Get App

IMD Weather Forecast: अभी और रंग बदलेगा मौसम, अगले दो दिन इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठिठुरन

IMD Weather Forecast : इस समय राजधानी दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में मौसम रोज बदल रहा है। मौसम विभाग ने अभी और बारिश की संभावना जताई है। 21 से 23 जनवरी के बीच भी बारिश के आसार हैं, जिससे ठंडक बढ़ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2025 पर 9:19 PM
IMD Weather Forecast: अभी और रंग बदलेगा मौसम, अगले दो दिन इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठिठुरन
Delhi-NCR Weather Updates: अगले दो दिन इन राज्यों में होगी बारिश

IMD Weather Forecast: पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में मौसम रोज नए मोड़ ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी में राजधानी में अभी और बारिश होनी बाकी है।

बारिश से पहले कोहरे की घनी चादर रहेगी। 22 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कुल मिलाकर अगले दो दिन मौसम अभी अलग-अलग रंग दिखाएगा।

अगले दो दिन इन राज्यों में होगी बारिश

भारत मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दो दिनों में पश्चिमी हिमालय, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। यह मौसम परिवर्तन दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से हो रहा है, जो इन क्षेत्रों में मौसम को प्रभावित करेंगे। इन विक्षोभों के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं अन्य पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें