IND vs PAK T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। T-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आज दुबई में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच 2019 के बाद पहली बार क्रिकेट खेला जा रहा है।

IND vs PAK T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। T-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आज दुबई में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच 2019 के बाद पहली बार क्रिकेट खेला जा रहा है।
कागज पर दोनों टीमें बेहद मजबूत हैं लेकिन आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ T-20 वर्ल्ड कप में 5 बार भिडंत हुई है। सभी पांचों मुकाबले भारत ने जीते हैं। इंजमाम उल हक की मानें तो यह टूर्नामेंट के फाइनल से पहले वाला फाइनल है। इसे जीतना जग (वर्ल्ड कप) जीतने के समान है। हर मौके पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया है।
भारत और पाकिस्तान आज शाम 7:30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलने उतरेंगे। मैच जीतने वाली टीम को उसके फैंस से वर्ल्ड चैंपियन बनने जीतना प्यार मिलेगा।
मौसम का हाल
अक्टूबर के महीने में दुबई में मौसम ज्यादा गर्म नही होता है। ऐसे में भारत-पाक के मैच के दौरान रविवार को भी वैसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। लेकिन रात के मैच में ओस बड़ा फैक्टर रहेगा।
टॉस की भूमिका अहम
इस मैदान पर अब तक 61 T-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 जबकि बाद में वाली टीम ने 26 मैच जीते हैं। IPL 2021 के दौरान भी यहां 13 मैच खेले गए थे, जिसमें रन चेज करने वाली टीम ने सबसे ज्यादा 9 मैच जीते, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ 4 मुकाबलों में ही सफलता हासिल कर सकी। ओस के कारण यहां रन चेज करना थोड़ा आसान हो जाता है। ऐसे में यहां दोनों टीमें यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।