भारत में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 50.8 डिग्री पहुंचा पारा, बना सबसे गर्म दिन, AC-कूलर सब फेल
Heatwave Alert: भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिल्ली में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है और राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Heatwave Alert: भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।
Weather Report: भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिल्ली में भीषण गर्मी जारी है और राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री अधिक है। राजस्थान दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तामपान आज 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने मौसम पूर्वानुमान की चेतावनी में कहा कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी।
सुबह भी रहने लगी है भयंकर गर्मी
सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 43 फीसदी था| शहर के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है|मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बहुत तेज गर्मी देखी गई और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।
राजस्थान में 50 डिग्री पहुंचा तापमान
राजस्थान में चुरू देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद हरियाणा में सिरसा-एडब्ल्यूएस में 50.3 डिग्री, दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में 49.9डिग्री और नजफगढ़ में 49.8डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 49.5डिग्री, राजस्थान के गंगानगर मे 49.4 डिग्री, राजस्थान के पिलानी और फलोदी और उत्तर प्रदेश में झांसी में 49 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
दिल्ली के इलाकों में 50 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
मौसम कार्यालय के अनुसार दिल्ली में कम से कम तीन मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया। इनमें मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह इस मौसम में राजधानी में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था। हालांकि, मुंगेशपुर और नरेला में 2022 में मौसम केंद्र स्थापित किया गया था और उनके पास केवल पिछले तीन वर्ष का रिकॉर्ड है।
इन राज्यों में चल रही है लू
आईए[मडी ने कहा कि राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और बिहार और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की स्थिति बनी हुई है। इसमें कहा गया है कि विदर्भ के कई इलाकों, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति भी बनी रही।
अभी नहीं मिलने वाला गर्मी से राहत
IMD ने कहा कि कम से कम अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्सों में एक नये पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, जिससे सप्ताहांत में क्षेत्र में छिटपुट बारिश हो सकती है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने मई में पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू की स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग हिस्सों में रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
आम लोग गर्मी में निकलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
मौसम विभाग ने लोगों से लू के कारण बुजुर्ग और बच्चों को अत्यधिक सावधानी बरतने के लिए कहा है। बढ़ते तापमान के कारण हर उम्र के लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लगने की बहुत अधिक संभावना होती है। शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चिंता का विषय है। आईएमडी ने लोगों को गर्मी और निर्जलीकरण से बचने की सलाह दी है।
स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां
भीषण गर्मी के कारण हरियाणा सरकार ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां मंगलवार तक के लिए बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है और कई हिस्सों में बिजली और पानी की कमी पैदा हो गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार कि भारत के 150 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण पिछले सप्ताह उनके कुल भंडारण का केवल 24 प्रतिशत रह गया, जिससे कई राज्यों में पानी की कमी बढ़ गई और जलविद्युत प्रोडक्शन पर असर हुआ है।