ICC T20 World Cup 2021: आईसीसी टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम को भी खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है। भारत ने टी-20 फॉर्मेट का पहला विश्व कप अपने नाम किया था। उसके बाद से अब तक कोई खिताब नहीं जीत सका है। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान से कल 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी।
इस बहुप्रतीक्षित मैच को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। पाकिस्तान ने इससे पहले वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेले थे। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराया लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हार गया।
INDIA-PAK मैच में 10 सेकंड के विज्ञापन पर STAR SPORTS को मिल रही रकम सुनकर हो जायेंगे चकित
भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन की जाएगी, जिसे आप टीवी या फिर OTT प्लेटफॉर्म पर कई तरीके से देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) इस टी20 वर्ल्ड कप मैच का भारत में सीधा प्रसारण करेगा।
भारत-पाक मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकेंगे। अंग्रेजी और हिंदी कमेंट्री के अलावा यह मैच छह अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा Disney+ Hotstar VIP भी इस मैच के लिए लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगा। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स https://hindi.moneycontrol.com/ पर भी पढ़ सकते हैं।
यह महामुकाबला मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले 7 बजे होगा। जानकारों का कहना है कि इस मैच में भारत की तुलना में पाकिस्तान पर ज्यादा दबाव होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
