भारत आने वाले विदेशी सैलानियों के लिए 25 अक्टूबर से नए गाइडलाइंस होंगे लागू, चेक कीजिए डिटेल्स

WHO से स्वीकृति वाली कोरोना की वैक्सीन लगवाने वाले विदेशी नागिरकों को भारत में क्वारनटाइन नहीं होना पड़ेगा

अपडेटेड Oct 21, 2021 पर 10:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

केंद्र सरकार ने देश में आने वाले इंटरनेशनल यात्रियों के लिए 21 अक्टूबर को नए गाइडलाइंस जारी किए हैं। ये गाइडलाइंस 25 अक्टूबर से लागू होने वाले हैं। सभी विदेशी यात्रियों को यात्रा से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर सेल्फ डिक्लेयरेशन जमा करना होगा। इसके साथ उन्हें कोरोना के टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट भी देनी होगी।

जो देश रिस्क वाली कैटेगरी में नहीं हैं उनके यात्रियों को पहुंचने के बाद 14 दिनों के लिए अपनी हेल्थ की 14 दिनों तक खुद निगरानी करनी होगी। गाइडलाइंस में कहा गया है कि जिन देशों ने WHO से स्वीकृति वाली कोरोना की वैक्सीन को मान्यता दी है उनके यात्रियों को क्वारनटाइन नहीं होना पड़ेगा।

वैक्सीन की पूरी डोज ले चुके विदेशी नागरिकों के लिए अमेरिका 8 नवंबर से हटाएगा ट्रैवल बैन

वैक्सीन की एक डोज लेने वाले वाले या कोई डोज नहीं लेने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कोरोना का टेस्ट कराना होगा। इसके साथ ही उन्हें सात दिनों के लिए घर पर क्वारनटाइन रहना होगा और आठवें दिन दोबारा टेस्ट कराना होगा। अगर इसका रिजल्ट नेगेटिव होता है तो उन्हें अगले सात दिनों के लिए अपनी हेल्थ की खुद निगरानी करनी होगी।

रिस्क वाले देशों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कोरोना का टेस्ट कराना होगा और सात दिनों के लिए घर पर क्वारनटाइन रहना होगा। उन्हें आठवें दिन दोबारा टेस्ट करवाना होगा और रिजल्ट नेगेटिव रहने पर अपनी हेल्थ की अगले सात दिनों तक खुद निगरानी करनी होगी। ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे रिस्क वाले देशों में शामिल हैं।

हालांकि कुछ देशों के साथ भारत का समझौता है जिनके नागरिकों को कुछ छूट मिलेगी। इनमें फ्रांस, जर्मनी, नेपाल, बेलारूस, लेबनान, उक्रेन, बेल्जियम, हंगरी, सर्बिया और अर्मानिया शामिल है।


सिंगापुर ने 11 देशों के यात्रियों के लिए अनिवार्य क्वारंटीन का नियम खत्म किया, भारत को छूट नहीं

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।