Get App

Indian Railways: चलती ट्रेन से मोबाइल या पर्स गिर जाए तो करें यह काम, मिल सकता है वापस

Indian Railways: अगर चलती ट्रेन से मोबाइल या पर्स गिर जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह आसानी से मिल सकता है। इसके लिए कभी भी गलती से चेन भी नहीं खींचना चाहिए। ऐसा करना आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। हम आपको एक बेहद आसान उपाय बता रहे हैं। जिससे प आसानी से अपना खोया हुआ पर्स या मोबाइल वापस पा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2023 पर 9:24 AM
Indian Railways: चलती ट्रेन से मोबाइल या पर्स गिर जाए तो करें यह काम, मिल सकता है वापस
चलती ट्रेन में मोबाइल या पर्स गिर जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है

Indian Railways: भारतीय रेल (Indian Railways) नेटवर्क दुनिया में चौथे नंबर पर है। लोग लंबी दूरी के लिए ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में ट्रेन में समय बिताने के लिए लोग अक्सर अपने मोबाइल को इस्तेमाल करते हैं। अगर चलती ट्रेन से आपका फोन या पर्स गिर जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह बेहद आसानी से मिल सकता है बहुत से लोग ऐसे मामले में चेन खींचने लगते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इसमें आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है अगर चेन नहीं खींच सकते हैं तो फिर फोन को वापस पाने के लिए क्या किया जा सकता है?

कई लोगों को चेन खीचने की कानूनी जानकारी नहीं होती है। लेकिन ऐसी हरकत करने वालों पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की नजर रहती है। हम आपको खोया हुआ सामान वापस पाने के लिए सरल उपाय बता रहे हैं। इसमें पुलिस आपकी मदद करेगी।

ऐसे मिलेगा वापस

ट्रेन में सफर करने के दौरान अगर आपका मोबाइल या पर्स अचानक से नीचे गिर जाए तो सबसे पहले आपको रेलवे ट्रैक के किनारे लगे हुए पोल पर लिखा हुआ नंबर या साइड ट्रैक का नंबर नोट कर लेना चाहिए। फिर तुरंत ही किसी अन्य यात्री के फोन की मदद से RPF और 182 नंबर पर सूचना देनी चाहिए। इस दौरान आपको उन्हें ये बताना चाहिए कि आपका फोन किस पोल या ट्रैक नंबर के पास गिरा है। ये जानकारी देने के बाद रेलवे पुलिस को आपका फोन खोजने में आसानी होगी। इससे आपका फोन मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। पुलिस फौरन आपके बताए हुए जगह पर पहुंच जाएगी। इसके बाद आप रेलवे पुलिस से संपर्क कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपना मोबाइल या पर्स हासिल कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें