Get App

रेलवे शुरू करेगा अयोध्या से जनकपुर Deluxe AC टूरिस्ट ट्रेन, होटल की तरह होगा आराम, जानिए कैसे करें बुकिंग

Indian Railways: अयोध्या से नेपाल जाने के लिए रेलवे ने एक स्पेशल डीलक्स ट्रेन चलाने की तैयारी की है। रेलवे की इस सर्विस में यात्रियों को अयोध्या से लेकर जनकपुर (Janakpur) के रास्ते में मिलने वाले तीर्थ स्थानों को घूमने का मौका मिलेगा। यह ट्रेन 17 फरवरी से अयोध्या से जनकपुर के लिए रवाना होगी

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 15, 2023 पर 10:46 AM
रेलवे शुरू करेगा अयोध्या से जनकपुर Deluxe AC टूरिस्ट ट्रेन, होटल की तरह होगा आराम, जानिए कैसे करें बुकिंग
इस ट्रेन का किराया 39,775 रुपये प्रति व्यक्ति है

Indian Railways: भारतीय रेलवे जल्द ही तीर्थयात्रियों के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के अयोध्या से पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुर (Janakpur) तक जाएगी। भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train) के जरिए तीर्थयात्री नंदीग्राम, सीतामढ़ी, काशी और प्रयागराज की यात्रा कर सकते हैं। यह ट्रेन इसी साल 17 फरवरी से चलेगी। इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। इस तीर्थयात्रा को "श्री राम-जानकी यात्रा" (Shri Ram-Janaki Yatra) कहा जा रहा है। इसमें अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक की यात्रा कर सकते हैं। यह 7 दिन की यात्रा होगी।

अयोध्या, सीतामढ़ी और प्रयागराज में दिन में रुकने की व्यवस्था की गई है। वहीं जनकपुर और वाराणसी में एक रात होटल में रुकना होगा। कुछ यात्रा बस के जरिए भी की जाएगी। पूरे रूट का किराया 39,775 रुपये प्रति व्यक्ति है।

इन मंदिरों के होंगे दर्शन

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की यात्रा भगवान राम की जन्मभूमि से शुरू होगी। जिसमें पर्यटक श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही नंदीग्राम में भरत मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। अयोध्या के बाद, ट्रेन बिहार के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन जाएगी और पर्यटक बस से नेपाल के जनकपुर जाएंगे। यह सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से 70 किमी दूर है। जनकपुर में ठहरने के दौरान तीर्थयात्री राम जानकी मंदिर, सीता राम विवाह मंडप और धनुष धामके दर्शन करेंगे। जनकपुर के बाद अगले दिन तीर्थयात्री वापस सीतामढ़ी लौटेंगे। फिर सीतामढ़ी और पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर के दर्शन करेंगे। सीतामढ़ी से रात में ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना होगी। काशी में टूरिस्ट सारनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर और गलियारा (corridor), तुलसी मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें