IRCTC Down : देश के लाखों लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाने वाली भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC एक बार फिर डाउन हो गई है। ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा देने वाली IRCTC की वेबसाइट में तकनीकी समस्या आने के कारण देशभर में ट्रेन टिकट बुकिंग में परेशानी हो रही है। खासकर तत्काल टिकट बुकिंग में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। ट्रेन के टिकट बुकिंग ही नहीं बल्कि टिकट स्टेटस और PNR जैसी जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। बता दें कि IRCTC की वेबसाइट सिर्फ टिकट बुकिंग नहीं बल्कि टिकट स्टेटस और PNR जैसी चीजें देखने के काम भी आती है।
