Get App

Indian Railway: फिर पटरी पर लौट रही ये ट्रेनें, यहां देखें बहाल होने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे ने अधिक संख्या में ट्रेनों को फिर से बहाल करने का फैसला किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2021 पर 9:03 AM
Indian Railway: फिर पटरी पर लौट रही ये ट्रेनें, यहां देखें बहाल होने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Restoration of Special Train Services: रेल यात्रियों की सुविधा और बेहतर आवाजाही के लिए पीयूष गोयल के नेतृत्व वाली भारतीय रेलवे (Indian Railways) कई निलंबित ट्रेनों को फिर से बहाल करने जा रही है। भारतीय रेलवे ने अधिक संख्या में ट्रेनों को बहाल करने का फैसला किया है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने ट्वीट कर बताया कि 10 स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) को फिर से चलाने जबकि आठ स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

उत्तर रेलवे (Northern Railways) के मुताबिक कई ट्रेनों का 18 जून से संचालन शुरू होगा। कई स्पेशल ट्रेन सेवाओं का संचालन, जिन्हें पहले राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित या रद्द कर दिया गया था, अब उन्हें फिर से शुरू किया जा रहा है।

स्पेशल ट्रेनों को बहाल करने के अलावा कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों में इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में उत्तर रेलवे क्षेत्र द्वारा फिर से शुरू की जा रही यात्री स्पेशल ट्रेनों की सूची इस प्रकार है...

- ट्रेन संख्या 02994 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 18 जून 2021 से शुरू होगी।

- ट्रेन संख्या 02993 दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी स्पेशल 19 जून 2021 से फिर चलेगी।

- ट्रेन संख्या 02487 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 19 जून 2021 से शुरू होगी।

- ट्रेन संख्या 02488 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर स्पेशल 19 जून 2021 से फिर चलेगी।

- ट्रेन संख्या 02481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 18 जून 2021 से शुरू होगी।

- ट्रेन संख्या 04702 लालगढ़-अबोहर स्पेशल 18 जून 2021 से फिर पटरी पर दौड़ेगी।

- ट्रेन संख्या 04701 भटिंडा-लालगढ़ स्पेशल 20 जून 2021 से चलेगी।

- ट्रेन संख्या 04721 जोधपुर-भटिंडा स्पेशल 19 जून 2021 से फिर दौड़ेगी।

- ट्रेन संख्या 04722अबोहर-जोधपुर स्पेशल 18 जून 2021 से चलेगी।

- ट्रेन संख्या 09749 सूरतगढ़-भटिंडा स्पेशल 19 जून 2021 से दौड़ेगी।

- ट्रेन संख्या 09750 भटिंडा-सूरतगढ़ स्पेशल 19 जून 2021 से चलेगी।

- ट्रेन संख्या 04735 श्रीगंगानगर-अंबाला स्पेशल 18 जून 2021 से शुरू होगी।

- ट्रेन संख्या 04736 अंबाला-श्रीगंगानगर स्पेशल 19 जून 2021 से चलेगी।

- ट्रेन संख्या 09579 राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 24 जून 2021 से फिर शुरू हो रही है।

- ट्रेन संख्या 09580 दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट स्पेशल 25 जून 2021 से चालू होगी।

- ट्रेन संख्या 09415 अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 27 जून 2021 से चलेगी।

- ट्रेन संख्या 09416 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अहमदाबाद विशेष 29 जून 2021 से फिर शुरू होगी।

- ट्रेन संख्या 02065/02066 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर स्पेशल 19 जून 2021 से सप्ताह में तीन दिन से पांच दिन तक चलेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें