Manu Bhaker : शूटर मनु भाकर के मामा और नानी के साथ हुआ बड़ा हादसा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भारत की स्टार खिलाड़ी मनु भाकर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर स्कूटी व ब्रेजा गाड़ी की टक्कर हो गई, जिसमें मनुभाकर के मामा और नानी की जान चली गई।

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 12:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मनु भाकर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है

Indian Shooter Manu Bhaker : पेरिस ओलंपिक में देश के लिए दो-दो मेडल जीतने वाली भारत की स्टार शूटर मनु भाकर के परिवार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मनु भाकर के मामा और नानी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे चरखी दादरी में महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर हुआ। मनु भाकर के मामा स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे थे। उनके साथ उनकी माता सवार थी।

मामा और नानी की मौत

सामने आई जानकारी के मुताबिक, रविवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर दोनों स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक ब्रेजा गाड़ी ने जोर की टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हुई इस दुर्घटना के तुरंत बाद ब्रेजा गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया, मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने मनु भाकर के मामा और नानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


कैसे हुआ हादसा 

मनु भाकर के मामा हरियाणा रोडवेज में चालक का काम करते थे और रविवार सुबह नौकरी पर जाने के लिए घर से निकले। मनु भाकर के मामा और नानी स्कूटी से घर से निकले थे। वहीं हाइवे के पास गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने उनके स्कूटी को टक्कर मार दीष टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। वहीं मनु भाकर के मामा और नानी की मौके पर ही मौत हो गई।  बता दें कि मनु भाकर को दो दिन पहले ही राष्ट्रपति से खेल रत्न पुरस्कार मिला था, वहीं अब उनके घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।