YouTuber Abhishek Kar on Assam Girls : भारत के पूर्वोत्तर के राज्य के राज्य असम को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर अभिषेक कर असम के इतिहास और परंपराओं पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में असम की महिलाओं के बारे में बात करते हुए इंफ्लुएंसर अभिषेक कर एक विवादित बयान दे दिया। वहीं असम की महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद यूट्यूबर ने अब माफी मांगी है। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।