बिहार पुलिस में निकली है दरोगा की वैकेंसी, जानें किस वेबसाइट से अप्लाई कर पाएंगे फॉर्म

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा की वैकेंसी निकली हुई है। इसके लिए अप्लाई करने का प्रोसेस भी 5 अक्टूबर से ही शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके पुलिस में नौकरी करने का सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी बिहार पुलिस में निकली इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके लिए इसकी हर एक डिटेल के बारे में पता होना चाहिए

अपडेटेड Oct 06, 2023 पर 7:48 PM
Story continues below Advertisement
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दरोगा के 1275 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए आवेदन की शुरुआत भी 5 अक्टूबर 2023 से हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बिहार के रहने वाले हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा की वैकेंसी निकली हुई है। इसके लिए अप्लाई करने का प्रोसेस भी 5 अक्टूबर से ही शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके पुलिस में नौकरी करने का सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी बिहार पुलिस में निकली इस वैकेंसी में अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके लिए इसकी हर एक डिटेल के बारे में पता होना चाहिए।

कहां से कर सकते हैं अप्लाई

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दरोगा के 1275 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए आवेदन की शुरुआत भी 5 अक्टूबर 2023 से हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2023 तक इसमें अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय बेहद सावधान रहने की भी जरूरत है। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक अगर उम्मीदवारों की कोई भी जानाकरी गलत, झूठी या नकली पाई जाती है तो उन पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

Nobel Prize 2023: जेल में बंद ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को मिला नोबेल शांति पुरस्कार | Moneycontrol Hindi


मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी है जरूरी

बिहार पुलिस में दरोगा का फॉर्म भरने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना जरूरी है। ईमेल आईडी भी उम्मीदवार का होना चाहिए। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकेगा। एक बार फॉर्म भरे जाने पर फॉर्म फीस लौटाई नहीं जाएगी। इसके अलावा आवेदन फार्म में आप जो फोटो लगाएंगे वो रंगीन होना चाहिए और दो महीने से ज्यादा पुराना नो हो। उसकी साइज भी 15 केबी से 25 केबी के बीच होनी चाहिए और उसका फॉर्मैट jpg और jpeg में होना चाहिए।

योग्यता और उम्र सीमा

बिहार पुलिस में निकली दरोगा की इस वैकेंसी में अप्लाई करने वालों की उम्र सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 37 साल की होनी चाहिए। इस वैकेंसी में अप्लाई करने वालों की योग्यता ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कटेगरी के उम्मीदवारों को 700 रुपये की फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी और फीमेल कटेगरी की उम्मीदवारों को 400 रुपये की फीस देनी होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।