ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation - ISRO) रविवार को फिर से इतिहास रच दिया। ISRO ने ब्रिटेन के नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (वनवेब) के 36 उपग्रहों (Satellites) को ले जाने वाले अपने लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-III) रॉकेट लॉन्च कर दिया। ये रॉकेट यूके स्थित नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (वनवेब) के 36 उपग्रहों (सैटेलाइट) को अंतरिक्ष में ले गया। भेजे गए सभी सैटेलाइट का कुल वजन 5805 किलोग्राम है। इस मिशन को LVM3-M3/वनवेब इंडिया-2 नाम दिया गया है। यह लॉन्चिंग सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट से सुबह 9.00 बजे की गई। यह दूसरे लॉन्चपैड से उड़ान भरी। यह लॉन्च पैड चंद्रयान-2 मिशन समेत अब तक पांच सफल लॉन्चिंग कर चुका है।
