जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, 26 घायल

पुंछ जिले में बुधवार सुबह एक मिनी बस के खाई में गिरने से कम से कम 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 26 अन्य लोगों के घायल होने की खबर आ रही है

अपडेटेड Sep 14, 2022 पर 10:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह हादसा पुंछ जिले के सावजियान गांव में हुआ

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पुंछ जिले में बुधवार सुबह एक मिनी बस के खाई में गिरने से कम से कम 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुंछ जिले के सवजियान गांव में हुए इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। न्यूज 18 के मुताबिक, करीब 26 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।

यह हादसा पुंछ जिले के सावजियान गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस पुंछ जिले के सौजियां से मंडी जा रही थी। समाचार एजेंसी एएनआई को एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ के सवजियान इलाके में मिनी बस का हादसा हो गया।

अधिकारी ने बताया कि सेना द्वारा बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना में अभी तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी का इंतजार है।


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और सेना को सूचना दी। इसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि हाल ही में 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के चंदनवाड़ी में एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे ITBP के जवानों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में 6 जवान शहीद हो गए थे, जबकि कई घायल हो गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।