जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पुंछ जिले में बुधवार सुबह एक मिनी बस के खाई में गिरने से कम से कम 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुंछ जिले के सवजियान गांव में हुए इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। न्यूज 18 के मुताबिक, करीब 26 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।
