Srinagar Grenade Attack: श्रीनगर के संडे बाजार में ग्रेनेड अटैक, 10 लोग घायल

Jammu Kashmir Grenade Attack: मेडिकल टीमों के साथ सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सुराग की तलाश के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को तैनात किया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है

अपडेटेड Nov 03, 2024 पर 4:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Srinagar Grenade Attack: श्रीनगर के संडे बाजार में ग्रेनेड अटैक, 10 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के पास ग्रेनेड अटैक हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए। यह विस्फोट संडे बाजार के दौरान हुआ, जब कई नागरिक इलाके में मौजूद थे। मेडिकल टीमों के साथ सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सुराग की तलाश के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को तैनात किया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सेंड बाजार में एक ग्रेनेड फेंका गया, जो एक रेहड़ी-पटरी वाले के ठेले पर फट गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।


घायलों की पहचान मिस्बा उम्र करीब 17 साल, अजान कालू उम्र करीब 17 साल, हबीबुल्लाह राथर उम्र करीब 50 साल, अल्ताफ अहमद सीर उम्र करीब 21 साल, फैजल अहमद उम्र करीब 16 साल, उर फारूक, फैजान मुश्ताक उम्र करीब 20 साल, जाहिद की उम्र करीब 19 साल, गुलाम मुहम्मद सोफी की उम्र करीब 55 साल और, सुमैया जान की उम्र करीब 45 साल के रूप में हुई है।

इनमें से चार लोगों को शुरुआती इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह हमला ऐसे समय हुआ, जब एक दिन पहले ही लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर को श्रीनगर शहर के खानयार इलाके में सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

ग्रेनेड हमले पर क्या बोले CM उमर अब्दुल्ला

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज के हमले को "बेहद परेशान करने वाला" बताया और कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों को "हमलों की इस तेजी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।"

अब्दुल्ला ने X पर पोस्ट किया, “पिछले कुछ दिनों से घाटी के कुछ हिस्सों में हमलों और मुठभेड़ों की खबरें छाई हुई हैं। श्रीनगर के 'संडे मार्केट' में निर्दोष खरीदारों पर ग्रेनेड हमले की आज की खबर बेहद परेशान करने वाली है। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। सुरक्षा तंत्र को हमलों की इस तेजी को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, ताकि लोग बिना किसी डर के अपना जीवन जी सकें।"

Iran University: ईरान यूनिवर्सिटी में हिजाब के विरोध में छात्रा ने उतार दिए कपड़े, दुनियाभर में तस्वीरें और वीडियो वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।