MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। MPPSC ने मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर और खेल अधिकारियों के हजारों पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 2,117 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in और www.mponline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
आवदेन की आखिरी तारीख 26 मार्च 2025 है। मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया और सेलेक्शन प्रोसेस वेबसाइट पर जारी हो चुके हैं। MPPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम की तारीख, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की भी घोषणा की है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 मार्च, 2025 है। जबकि 4 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक करेक्शन विंडो है।
एग्जाम 1 जून, 2025 और 27 जुलाई, 2025 के लिए निर्धारित है। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) उच्च शिक्षा विभाग के लिए 2,117 असिस्टेंड प्रोफेसरों की भर्ती कर रहा है। ये स्थायी सरकारी नौकरियां सीधी भर्ती के जरिए मिलेंगी। आधिकारिक अधिसूचना 30 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। आवेदन प्रक्रिया अभी लाइव हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए।
परीक्षाओं को विषयों के आधार पर दो समूहों में विभाजित किया गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उम्र लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
MPPSC भर्ती 2025 की सभी विषयों की आधिकारिक अधिसूचना जारी दी गई है। उम्मीदवार MPPSC भर्ती 2025 के लिए विषयवार आधिकारिक अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया को PDF फॉर्मेट में वेबसाइट पर देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2025 के लिए 27 विषयों में 2,117 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी, 2025 को शुरू हो गई। जबकि 26 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। विभिन्न विषयों के बीच पदों का सटीक डिटेल्स आधिकारिक अधिसूचना में विस्तृत रूप से बताया जाएगा।