बैंक ऑफ बड़ौदा अगले दो साल में इन-हाउस टेक्नोलॉजी टीम की संख्या बढ़ाकर 3,000 करेगा। बैंक के एक टॉप अधिकारी ने यह जानकारी दी है। बैंक के CEO और MD देबदत्त चंद ने बताया कि मौजूदा इनहाउस टेक्नोलॉजी टीम में 1,500 नए लोगों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती रेगुलर प्रोसेस और लेटरल हायरिंग के तहत की जाएगी। चंद ने कहा, 'अगले दो साल में हम अपनी आईटी टीम की संख्या दोगुनी करेंगे।'
