Get App

Canara Bank Recruitment 2024: केनरा बैंक में निकली नई वैकेंसी, सैलरी 1,05,280 रुपये मंथली, तुरंत करें अप्लाई

Canara Bank Recruitment 2024: आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड (MMG) स्केल II के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। इसके अलावा MMG स्केल III के लिए अप्लाई करने वाले युवाओं की आयु सीमा 28 वर्ष से 35 साल के बीच तय है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2024 पर 7:09 PM
Canara Bank Recruitment 2024: केनरा बैंक में निकली नई वैकेंसी, सैलरी 1,05,280 रुपये मंथली, तुरंत करें अप्लाई
Canara Bank Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है

Canara Bank Recruitment 2024: केनरा बैंक में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सुनहरा मौका है। केनरा बैंक ने मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड (MMG) स्केल II और स्केल III में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (कंपनी सेक्रेटरी) के छह पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है। जो भी उम्मीदवार केनरा बैंक के इस वैकेंसी से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट canarabank.com के माध्यम से 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल छह पदों पर बहाली होने जा रही है। इनमें MMG स्केल II के तीन पद और MMG स्केल III के तीन पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए महत्वपूर्ण डिटेल्स ध्यान से पढ़ना चाहिए। आवेदकों के पास आधिकारिक अधिसूचना में मांगी गई योग्यताएं होनी चाहिए।

योग्यता और उम्र

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमएमजी स्केल II के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 30 होनी चाहिए है। जबकि एमएमजी स्केल III के लिए आवेदकों की आयु सीमा 28 वर्ष से 35 साल के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए जो कोई भी अप्लाई कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें