जॉब बदलने पर सैलरी में 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी चाहते हैं एंप्लॉयीज: रिपोर्ट

'एडेको इंडिया सैलरी गाइड 2024' रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और मलेशिया के क्रमशः 91 पर्सेंट और 72 पर्सेंट एंप्लॉयीज को जॉब बदलने की स्थिति में अपनी बेस सैलरी में 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी की उम्मीद है। भारत में 50 पर्सेंट एंप्लॉयीज का मानना है कि उनकी सैलरी और भत्ते इंडस्ट्री के औसत स्तर के मुताबिक हैं यानी उन्हें अपने पैकेज को लेकर भेदभाव की शिकायत नहीं है

अपडेटेड Feb 19, 2024 पर 5:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सर्वे के मुताबिक 52.5 पर्सेंट एंप्लॉयीज की सैलरी में 5 से 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई, जबकि 15 पर्सेंट एंप्लॉयीज की सैलरी 20 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ी।

नौकरी बदलने वालों के लिए आम तौर पर मुख्य प्राथमिकता बेहतर सैलरी होती है। अगर हम एशिया-पैसिफिक रीजन में सैलरी को लेकर उम्मीदों की बात करें, तो 2024 में इसको लेकर उम्मीदें काफी बेहतर हैं। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। स्टाफिंग फर्म एडेको (Adecco) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 21 पर्सेंट और मलेशिया के 9 पर्सेंट एंप्लॉयीज की सैलरी में 20 पर्सेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।

'एडेको इंडिया सैलरी गाइड 2024' रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और मलेशिया के क्रमशः 91 पर्सेंट और 72 पर्सेंट एंप्लॉयीज को जॉब बदलने की स्थिति में अपनी बेस सैलरी में 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी की उम्मीद है। भारत में 50 पर्सेंट एंप्लॉयीज का मानना है कि उनकी सैलरी और भत्ते इंडस्ट्री के औसत स्तर के मुताबिक हैं यानी उन्हें अपने पैकेज को लेकर भेदभाव की शिकायत नहीं है।

हालांकि, 29.5 पर्सेंट एंप्लॉयीज का मानना है कि उनकी सैलरी इंडस्ट्री के औसत के मुकाबले कम है। इसका मतलब यह है कि ये एंप्लॉयीज अपने जॉब की भूमिकाओं में बदलाव चाहते हैं। इस बीच, 14.83 पर्सेंट एंप्लॉयीज का कहना था कि वे इंडस्ट्री के औसत से ज्यादा सैलरी चाहते हैं। जहां तक परफॉर्मेंस अप्रेजल की बात है, तो सर्वे के मुताबिक 52.5 पर्सेंट एंप्लॉयीज की सैलरी में 5 से 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई, जबकि 15 पर्सेंट एंप्लॉयीज की सैलरी 20 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ी। एडेक्को इंडिया सैलरी गाइड जनवरी 2024 में विभिन्न सेक्टरों के एंप्लॉयीज और एंप्लॉयर्स को लेकर किए गए सर्वे पर आधारित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।