सरकारी नौकरी में सेलेक्ट होने के लिए पढ़ाई के साथ दूसरी सबसे जरूरी चीज है, समय-समय पर निकली भर्तियों में आवेदन फॉर्म भरना। अगर आप केवल दिन-रात मेहनत करते रहे, लेकिन समय रहते गवर्नमेंट जॉब्स में अप्लाई नहीं कर पाए तो अपने सपने से बेहद दूर हो सकते हैं। बीते हफ्ते ढेर सारी सरकारी नौकरियों में बंपर वैकेंसी निकली हैं। देश भर में अलग-लग विभागों में 21,000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इसमें रेलवे, इलाहाबाद हाईकोर्ट, DRDO, उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी समेत कई विभाग शामिल हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए डिटेल लेकर आए हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट में क्लर्क, ड्राइवर समेत ग्रुप C और D की बंपर भर्तियां
इलाहाबाद हाई कोर्ट 3000 से अधिक पदों पर ग्रुप C और ग्रुप D की भर्ती बड़ी भर्ती निकाली है। जिसके जरिए उत्तर प्रदेश के जिला न्यायालयों में केन्द्रीयकृत भर्ती की जाएगी। हाल ही में इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है। वहीं फॉर्म भरने की प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है। इस भर्ती में कैंडिडेट्स निर्धारित आखिरी तारीख 24 अक्टूबर 2024 तक एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 23,753 पदों पर आंगनवाड़ी में भर्ती की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया कई जिलों में शुरू हो गई है। ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जिले के मुताबिक यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के आधिकारिक पोर्टल upanganwadi bharti.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख जिले के अनुसार 15 अक्टूबर 2024 से 25 अक्टूबर है।
रेलवे में टेक्नीशियन के 14,000 पद भरे जाएंगे
इंडियन रेलवे में टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए दोबारा से एप्लिकेशन की विंडो खुल गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार पहले इस भर्ती में अप्लाई नहीं कर पाए थे, वे अब 2 अक्टूबर से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं एप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2024 है। इस दौरान कैंडिडेट्स आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
DRDO में अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 14 अक्टूबर है। इस भर्ती प्रक्रिया में एसोसिएट अप्रेंटिस के 40, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के 40, ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई पास) के 120 पदों पर भर्ती की जाएगी।
BPSC 70वीं सिविल सेवा भर्ती परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की तारीख जारी कर दी है। सबसे पहले इस भर्ती के तहत 1,929 पद भरे जाने थे, जिसे अब बढ़ाकर 1,957 कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा 150 अंकों की होगी। इसमें MCQ पूछे जाएंगे, जिसमें एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।