सरकारी नौकरी में सेलेक्ट होने के लिए पढ़ाई के साथ दूसरी सबसे जरूरी चीज है, समय-समय पर निकली भर्तियों में आवेदन फॉर्म भरना। अगर आप केवल दिन-रात मेहनत करते रहे, लेकिन समय रहते गवर्नमेंट जॉब्स में अप्लाई नहीं कर पाए तो अपने सपने से बेहद दूर हो सकते हैं। बीते हफ्ते ढेर सारी सरकारी नौकरियों में बंपर वैकेंसी निकली हैं। देश भर में अलग-लग विभागों में 21,000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इसमें रेलवे, इलाहाबाद हाईकोर्ट, DRDO, उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी समेत कई विभाग शामिल हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए डिटेल लेकर आए हैं।
