Get App

IBPS Calendar 2024: IBPS ने जारी किया साल 2024 की परीक्षा का कैलेंडर, जानिए बैंकPO, क्लर्क और SO की कब होंगी भर्तियां

IBPS Calendar 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने कई परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट्स बैंक की कई परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं। इसमें RRB, PSB बैंको में क्लर्क, पीओ और एसओ भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2024 पर 12:13 PM
IBPS Calendar 2024: IBPS ने जारी किया साल 2024 की परीक्षा का कैलेंडर, जानिए बैंकPO, क्लर्क और SO की कब होंगी भर्तियां
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी।

IBPS Calendar 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (Institute of Banking Personnel Selection -IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (Regional Rural Banks -RRBs) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (Public Sector Banks –PSB के लिए क्लर्क, ऑफिसर स्केल 1 (PO) और अधिकारी स्केल 2 और 3 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स IBPS की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जाकर कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा कैलेंडर में PO समेत अन्य परीक्षाओं की डेट दी गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे है। वो एग्जाम की डेट के हिसाब से अपनी तैयारी तेज कर लें। कैलेंडर में प्रारंभिक परीक्षा तिथि और मुख्य परीक्षा तिथि दोनों दी गई हैं।

IBPS RRB क्लर्क और IBPS RRB PO की प्रारंभिक परीक्षा 3,4, 10, 17 और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही IBPS SO की परीक्षाएं 9 नवंबर 2024 को कराई जाएंगी।

इस तारीख को होंगी ये परीक्षाएं

जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक IBPS प्रीलिम् परीक्षा 24,25 और 31 अगस्त 2024 को होगी। वहीं 13 अक्टूबर, 2024 को मुख्य परीक्षा होगी। जबकि IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। उसके बाद 30 नवंबर, 2024 को मुख्य परीक्षा होगी। इसके अलावा IBPS SO प्रारंभिक परीक्षा 9 नवंबर 2024 को होगी। मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट जरूर करें। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के जरिए आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं और पीओ क्लर्क परीक्षाओं की संभावित तिथियां देख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें