IBPS RRB Clerk Result 2024: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक

IBPS RRB Clerk Result 2024: आईबीपीएस जल्द ही आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीदवार आईबीपीएस के आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को हो सकता है। मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 12:26 PM
Story continues below Advertisement
IBPS RRB Clerk Result 2024: आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा।

बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस)/ IBPS RRB Clerk prelims Result 2024, IBPS की तरफ से जल्द जारी किए जा सकते हैं। IBPS (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन) की ओर से पीओ/ क्लर्क भर्ती परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में देशभर में कराया गया था। हालांकि IBPS की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। ऑफिसर स्केल I प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया था।

प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर नतीजे देख सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। आईबीपीएस आरआरबी पीओ और क्लर्क 2024 के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया गया था, उसमें बताया गया था कि क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा जल्द ही हो सकती है। मेंस परीक्षा के लिए कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी किया जाएगा।

IBPS Clerk Result 2024: कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?


1 - सबसे पहले तो आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा।

2 - फिर होम पेज पर ‘आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024’ लिंक पर क्लिक करना होगा।

3 - उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।

4 - फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा और आपका रिजल्ट डिस्प्ले होने लगेगा।

5 - अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और पेज को डाउनलोड कर लें।

6 - भविष्य के लिए अपने रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी प्रिंट कराकर अपने पास जरूर रख लें।

कब होगी मुख्य परीक्षा?

आईबीपीएस के कैलेंडर के मुताबिक, आईबीपीएस आरआरबी पीओ की मेंस परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर को होने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि आरआरबी क्लर्क की मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर 2024 को हो सकती है। इन परीक्षाओं के जरिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ऑफिसर और क्लर्क के 9,923 खाली पद भरे जाएंगे।

SBI PO 2024: एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर की जॉब के लिए आया अपडेट! इस तारीख को खुलेगी अप्लाई करने की विंडो?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।