Indian Navy Recruitment: मर्चेंट नेवी में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, 90000 मिलेगी सैलरी

मर्चेंट नेवी में 4000 से अधिक कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2024 है। ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा मुहैया कराई गई है। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। इसमें 100 रुपये परीक्षा शुल्क तय किया गया है, जो ऑनलाइन पेमेंट करना होगा

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 1:43 PM
Story continues below Advertisement
Indian Navy Recruitment: इंडियन नेवी में डेक रेटिंग, इंजन रेटिंग, सी मैन और कुक समेत कई पद भरे जाएंगे

Indian Navy Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इंडियन नेवी में नौकरी करने का शानदार मौका सामने आया है। इंडियन नेवी की तरफ से कई पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी इच्छुक और योग्य हैं। वो sealanmaritime.in. के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इंडियन मर्चेंट नेवी भर्ती 2024 के जरिए कुल 4000 पदों पर बहाली की जा रही है। इसके लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2024 है।

10वीं-12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके पास संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए। उम्र सीमा की अगर बात करें तो 17.5 साल से 27 साल के बीच होना चाहिए। बाकी अन्य दूसरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर विजट कर हासिल कर सकते हैं।

जानिए किन पदों पर कितनी हैं वैकेंसी


डेक रेटिंग- 721 पद

इंजन रेटिंग- 236 पद

नाविक- 1432 पद

इलेक्ट्रीशियन- 408 पद

वेल्डर/हेल्पर- 78 पद

मेस बॉय- 922 पद

कुक- 203 पद

कुल पदों की संख्या- 4000

जानिए किस पद पर क्या है योग्यता

डेक रेटिंग – किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

इंजन रेटिंग- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।

सीमैन- 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इलेक्ट्रीशियन – 10वीं + आईटीआई इलेक्ट्रीशियन पास भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

वेल्डर/हेल्पर – 10वीं + आईटीआई सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार इन पदों पर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

मेस बॉय और रसोइया- उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।

कितनी है परीक्षा शुल्क

आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी पदों के लिए परीक्षा शुल्क समान है। उम्मीदवारों को 100 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।

जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

डेक रेटिंग – 50000 रुपये से 85000 रुपये तक

इंजन रेटिंग – 40000 रुपये से 60000 रुपये तक

नाविक – 38000 रुपये से 55000 रुपये तक

इलेक्ट्रीशियन – 60000 रुपये से 90000 रुपये तक

वेल्डर/हेल्पर – 50000 रुपये से 85000 रुपये तक

मेस बॉय – 40000 रुपये से 60000 रुपये तक

कुक- 40000 रुपये से 60000 रुपये तक

UPSC NDA Results 2024: यूपीएससी ने एनडीए और नेवल एकेडमी के रिजल्ट घोषित किए, 699 उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।