Indian railway job 2024: रेलवे में निकली 9000 वैकेंसी, 10वीं पास भी करें अप्लाई, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Indian Railways job 2024: रेलवे भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहतर मौकै सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन पदों पर 9000 खाली पड़े पदों को भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार rrbcdg.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railways Govt Job: टेक्नीशियन पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2024 है।

Indian Railways Job 2024: सरकारी नौकरी की तलाश में डूबे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। इंडियन रेलवे ने देश के युवाओं के नौकरी के लिए बेहतर मौका दिया है। रेलवे ने 9000 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कई जोन में टेक्नीशियन में ग्रेड-1 सिग्नल के पद पर 1100 और टेक्निशियन ग्रेड-3 के पद पर 7900 वैकेंसी हैं। रेलवे की यह भर्ती प्रक्रिया 9 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर अप्लाई के लिए आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2024 है।

टेक्नीशियन पद पर भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये हैं। हालांकि SC, ST, दिव्यांग, थर्ड जेंडर, अल्पसंख्यकों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये ही है। अगर आप रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

जानिए कौन कर सकते हैं अप्लाई


टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिक/ कंप्यूटर साइंस/ आईटी आदि में B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। वहीं तकनीशियन ग्रेड III पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें। वहीं अगर उम्र की बात करें तो रेलवे की टेक्नीशियन भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है। हालांकि अधिकतम उम्र सीमा अलग-अलग है। टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल पोस्ट के लिए अधिकतम उम्र सीमा 36 साल है। जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए अधिकतम उम्र सीमा 33 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

जानिए कैसे होगा सेलेक्शन

रेलवे में टेक्नीशियन पद पर भर्ती की प्रक्रिया के तीन स्टेज होंगे-

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-I (CBT- I)

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-II (CBT- II)

डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद चयन होगा। RRB की ओर से अभी परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

CBT- I परीक्षा पैटर्न

टेक्नीशियन CBT-1 में मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 60 मिनट की होगी। परीक्षा में 1/3 नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, SSC ने 2000 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।