Indian Railways Job 2024: सरकारी नौकरी की तलाश में डूबे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। इंडियन रेलवे ने देश के युवाओं के नौकरी के लिए बेहतर मौका दिया है। रेलवे ने 9000 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कई जोन में टेक्नीशियन में ग्रेड-1 सिग्नल के पद पर 1100 और टेक्निशियन ग्रेड-3 के पद पर 7900 वैकेंसी हैं। रेलवे की यह भर्ती प्रक्रिया 9 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर अप्लाई के लिए आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2024 है।
