Get App

Indian Railways Jobs: रेल मंत्री ने दिया तोहफा, अब साल में 4 बार रेलवे में निकलेंगी वैकेंसी

Indian Railways Jobs: भारतीय रेलवे में नौकरी (Govt Job) की तैयारी करने वालों के लिए रेल मंत्री की ओर खुशखबरी आई है। अब रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB भर्तियों के लिए एक वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। जिसमें साल में 4 बार नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2024 पर 1:33 PM
Indian Railways Jobs: रेल मंत्री ने दिया तोहफा, अब साल में 4 बार रेलवे में निकलेंगी वैकेंसी
Indian Railways Jobs: हर साल जनवरी से मार्च के बीच असिस्टेंट लोको पायलटों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Indian Railways Jobs: रेलवे में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए रेल मंत्री की ओर से अहम खबर सामने आई है। अब रेलवे में साल 4 बार नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। इससे रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी राहत मिलेगी। इससे हर साल जनवरी-मार्च के बीच LLP के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। इससे अधिक से अधिक लोगों को रेलवे में नौकरी करने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर अब रेलवे में नौकरी के लिए सालों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने भर्ती के लिए सालाना कैलेंडर जारी कर दिया है।

जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक, रेलवे भर्ती बोर्ड हर साल जनवरी से मार्च के बीच असिस्टेंट लोको पायलटों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल, मई और जून का समय तय किया गया है।

हर तरह की वैकेंसी के लिए समय तय

वहीं जुलाई से सितंबर तक जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिक्स और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली जाएंगी। लेवल 1, मंत्रालय की ओर से और अलग कैटेगरी के लिए भर्ती अक्टूबर से दिसंबर का समय तय किया गया है। RRB LLP पोस्ट CBT परीक्षा अस्थाई रूप से जून और अगस्त 2024 के बीच कराई जाएगी। वहीं दूसरे चरण (CBT 2) की परीक्षा अस्थाई रूप से सितंबर 2024 में होगी। एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) नवंबर 2024 में होगी। वहीं एप्टीट्यूड टेस्ट के बाद कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट नवंबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें