IOCL Vacancy 2025: बिना एग्जाम दिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, इंडियन ऑयल में निकली बंपर वैकेंसी

IOCL Vacancy 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ट्रेड, तकनीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 456 पदों पर भर्ती घोषित की है। इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता में 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या बीबीए/बीए/बी.कॉम/बी.एससी (50% अंकों के साथ) शामिल हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा और 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 1:33 PM
IOCL Vacancy 2025: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकली नई भर्ती

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ट्रेड, तकनीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न राज्यों में कुल 456 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया अब iocl.com पर शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का प्रमुख उद्देश्य टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों प्रकार के अप्रेंटिस की नियुक्ति करना है। उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा। शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता मानदंड के अनुसार, योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 10वीं और आईटीआई, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए डिप्लोमा, और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए बीबीए/बीए/बी.कॉम/बी.एससी डिग्री की आवश्यकता है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

वैकेंसी डिटेल्स

ये भर्ती दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड राज्यों में निकाली गई है। कुल 456 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों प्रकार के पद शामिल हैं।


शैक्षिक योग्यता

1-ट्रेड अप्रेंटिस: 10वीं पास और आईटीआई

2-टेक्नीशियन अप्रेंटिस: संबंधित विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा

3-ग्रेजुएट अप्रेंटिस: बीबीए/बीए/बी.कॉम/बी.एससी (50% अंकों के साथ)

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा और इंटरव्यू के सीधे मेरिट बेस पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार 13 फरवरी 2025 तक NAPS/NATS पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, डिप्लोमा, डिग्री, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर जैसी जरूरी दस्तावेज़ जमा करनी होंगी।

अधिक जानकारी

इस भर्ती से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जा सकते हैं।

CWC Admit Card 2025 Released: CWC का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।