JEE Main Exam 2024: NTA ने JEE Main के लिए एग्जाम सिटी स्लिप किया जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

JEE Main Exam 2024: जेईई मेन 2024 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र 24 जनवरी से शुरू हो जाएगा। यह 1 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद दूसरा 1 अप्रैल से शुरू होगा। यह 15 अप्रैल को खत्म होगा। इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इसे डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Jan 18, 2024 पर 1:28 PM
Story continues below Advertisement
JEE Main Exam 2024: जेईई मेन 2024 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

JEE Main Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency - NTA) ने बीटेक और बीई परीक्षा के लिए सुंयक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination – Main) जेईई मेन 2024 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। पेपर 1 बीई, बीटेक के लिए जेईई मेन परीक्षा सिटी स्लिप 2024 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए अपनी जेईई सिटी आवंटन स्लिप देख सकते हैं। इसके साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार इसे एडमिट कार्ड (JEE Mains Admit Card) न समझें। ये सिर्फ एग्जाम सेंटर लोकेशन की जानकारी देने के लिए जारी की गई स्लिप है।

एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। जेईई मेन 2024 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र 24 जनवरी से शुरू हो जाएगा। यह 1 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद दूसरा 1 अप्रैल से शुरू होगा। यह 15 अप्रैल को खत्म होगा।

JEE Main Exam 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड


1 - एनटीए जेईई मेन 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।

2 - फिर होमपेज पर 'JEE Main advance city slip download link' पर क्लिक करें।

3 – इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, पाठ्यक्रम और सुरक्षा पिन दर्ज करें।

4 - दिए गए क्रेडेंशियल सबमिट करें।

5 - जेईई परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।

अगर किसी उम्मीदवार को जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है तो वो jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा 011-40759000 पर कॉल करके एनटीए से संपर्क कर सकते हैं।

IBPS Calendar 2024: IBPS ने जारी किया साल 2024 की परीक्षा का कैलेंडर, जानिए बैंकPO, क्लर्क और SO की कब होंगी भर्तियां

जेईई मेन एग्जाम 2023 डेट

जेईई मेन पेपर 1 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यह 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी से 1 फरवरी तक परीक्षाएं  चलेंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। बीई और बीटेक के प्रश्न पत्र में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के दो खंड शामिल होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।