NLC Recruitment 2023: एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLC India Limited) ने ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 295 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 दिसंबर, 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। यह सभी पद गेट 2023 के स्कोर के जरिए भरे जाएंगे।
NLCIL की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कई विभागों में वैकेंसी निकली हैं। जिनमें मैकेनिकल में 120 और इलेक्ट्रिकल में 109 खाली पद भरे जाएंगे। इसके अलावा, सिविल में 28 और माइनिंग के 17 पद और कंप्यूटर के 21 पोस्ट को भरा जाएगा।
जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 30 साल है। अगर परीक्षा फीस की बात करें तो जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के लिए 854 रुपये फीस देना होगा। वहीं एससी एसटी के अम्मीदवारों के लिए 354 रुपये पेमेंट करना होगा। दिव्यांग लोगों को भी 354 रुपये देना होगा। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। गेट को स्कोर और इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाएगा। जिसमें 80 नंबर का गेट का स्कोर और 20 नंबर का इंटरव्यू होगा। कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी।
सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट www.nlcindia.in पर जाना होगा। इसके बाद, अपने GATE-2023 रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। अब ऑनलाइन आवेदन पोर्टल में अपना व्यक्तिगत डेटा, शैक्षिक योग्यता, आयु, श्रेणी और अन्य डिटेल दर्ज करना होगा। मांग गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। शुल्क जमा करने के बाद सब्मिट कर दे। इसका प्रिंट आउट जरूर रख लें।