अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपकी इच्छा भारतीय सेना (Indian Army) में अधिकारी बनने की है तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल उम्मीदवारों के पास भारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। भारतीय सेना में अधिकारी की वैकेंसी निकाली गई है। इंडियन आर्मी ने 10+2 टेक्नीशियन प्रवेश योजना के जरिए से सेना में स्थाई कमीशन चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के प्रोसेस को शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना में निकली इस वैकेंसी में अप्लाई करके आर्मी में अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। ऐसे में आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल को भी जान लेते हैं।
कहां से कर सकते हैं अप्लाई
भारतीय सेना में निकली इस वैकेंसी में अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अपना फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में फॉर्म अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2023 है। वहीं अगर इस भर्ती में अप्लाई करने की योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित के साथ 12वीं की परीक्षा का पास करना जरूरी है।
कितने पदों पर हो रही है भर्ती
भारतीय सेना में निकली इस वैकेंसी में 90 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि इसमें केवल अविवाहित पुरुष और महिला ही अप्लाई कर सकते हैं। वहीं अगर उम्र सीमा की बात करें तो 2 जुलाई 2004 से 1 जनवरी 2008 के बीच पैदा हुए उम्मीदवार ही इसमें अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का 12वीं की परीक्षा में फिजिक्स केमेस्ट्री और गणित में 60 फीसदी नंबर के साथ पास होना जरूरी है। इसके अलावा जिन भी उम्मीदवारों ने JEE ममेंस का एग्जाम दिया है वे ही इस वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं।
इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इसकी ऑफीशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको ऑफिसर सेलेक्शन टैब के तहत इंफॉर्मेशन पर जाना होगा। इसके बाद आपको ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करना होगा। यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन के लिए सभी डिटेल्स को देना होगा। इसके बाद आपको पार्ट टू में सारे डॉक्युमेंट्स को अपलोड करके अपना सबमिशन पूरा करना होगा।
क्या होगा पूरा सेलेक्शन प्रोसेस
भारतीय सेना में निकली इस अधिकारी की वैकेंसी में सबसे पहले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड (SSB) की तरफ से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद एक मेडिकल टेस्ट और एक फिजिकल टेस्ट भी होगा।