राजस्थान में बिना परीक्षा के भरे जाएंगे 23000 से ज्यादा पद, कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं, ऐसे करें अप्लाई

Safai Karmchari Bharti: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने सफाई कर्मचारी की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें 23,820 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू होगी। कैंडिडेट्स को किसी भी नगरीय निकाय में ठेके, मस्टर रोल या बीट पर कम से कम एक साल का अनुभव चाहिए

अपडेटेड Sep 29, 2024 पर 3:03 PM
Story continues below Advertisement
Safai Karmchari Bharti: राजस्थान के मूल निवासी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके सामने एक शानदार मौका सामने आया है। राजस्थान सरकार ने युवाओं को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। सूबे में 23,000 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों के पद भरे जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए बिना पढ़े-लिखे लोग अप्लाई कर सकते हैं। किसी भी कैंडिडेट्स की कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। स्वायत्त शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 7 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 6 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स का चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। पहले यह भर्ती 24, 797 पदों के लिए निकली गई थी, लेकिन अब इसे 23,820 पदों के लिए कर दिया गया है। सफाई कर्मचारियों ने भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग की थी। जिसके बाद नए सिरे से सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई है। जो चयनित होंगे, उन्हें पहले प्रोबेशन पर रखा जएगा।

सफाई कर्मचारी के लिए कौन कर सकते हैं अप्लाई?


इस भर्ती के लिए राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। अन्य राज्यों के लोग अप्लाई नहीं कर सकते हैं। जिन लोगों का चयन होगा, उन्हें प्रोबेशन पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें पारिश्रमिक भी मिलेगा। इसमें किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता जरूरी नहीं है। लेकिन कार्य अनुभव होना जरूरी है। कार्य अनुभव में सड़क की सफाई, सार्वजनिक सीवरेज की सफाई में कम से कम एक साल का अनुभव होना जरूरी है। कार्य अनुभव के लिए राज्य के किसी भी नगरीय निकाय से मुख्य अधिकारी, वरिष्ठ प्रबंधक, ठोस कचरा मुख्य प्रबंधक, कार्मिक उपायुक्त या इस स्तर के अधिकारी का प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।

इस भर्ती में सबसे ज्यादा 3370 पदों पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। इसके अलावा जयपुर हेरिटेज में 707, सीकर में 550 भर्ती होगी। साथ ही जोधपुर उत्तर में 345, अलवर में 390, भरतपुर में 410 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

उम्र सीमा

अगर उम्र सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2025 को कम से कम 18 साल पूरी होना चाहिए। वहीं 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 से 10 साल की छूट भी दी जाएगी। भर्ती से संबंधिक अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

परीक्षा फीस

इस भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स को 600 रुपये फीस देना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी और दिव्यांगजनों को 400 रुपये परीक्षा फीस देनी होगी।

जानिए कैसे करें अप्लाई

1 - सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in. पर जाएं।

2 - वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर्ड करें। अगर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉग इन करें।

3 - लॉग इन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर क्लिक करें।

5 - डिटेल्स भरकर अप्लाई करना होगा। अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

6 - फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है।

7 – आखिरी में फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल लेना चाहिए।

बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी पाने का मौका! सिर्फ इंटरव्यू के जरिये मिल जाएगी जॉब, यहां करें अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।