Rajasthan High Court Recruitment 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से सिस्टम असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 230 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रकिया 4 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 फरवरी 2024 है। इन पदों पर फॉर्म भरने के बाद परीक्षा की तारीख तय की जाएगी। योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
सिस्टम असिस्टेंट के कुल 230 पद भरे जाएंगे। कैंडिडटे को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कंप्यूटर साइंस में BE / B.Tech / B.Sc कंप्यूटर साइंस से होना जरूरी है। इसके अलावा A लेवल कोर्स या अन्य निर्धारित शैक्षिक योग्यता होना जरूरी है।
सिस्टम असिस्टेंट पद के लिए कैंडिडेट्स के उम्र की बात करें तो इसमें 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम उम्र वाले योग्य कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। जनरल कैटेगरी के लिए परीक्षा फीस 750 रुपये तय की गई है। OBC / EWS के लिए 600 रुपये तय की गई है। इसके साथ ही SC / ST / PH के लिए 450 रुपये देना होगा। फीस ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके लिए डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
1- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाना होगा।
2- वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
3- इसके बाद System Assistant के ऑप्शन पर जाना होगा।
4- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
5- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
6- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर रख लें।