Rajasthan High Court Recruitment 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से सिस्टम असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 230 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रकिया 4 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 फरवरी 2024 है। इन पदों पर फॉर्म भरने के बाद परीक्षा की तारीख तय की जाएगी। योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
