RRB ALP Result 2024: असिस्टेंट लोको पायलट के रिजल्ट पर आई बड़ी जानकारी, जानिए परिणाम कब होगा जारी, ऐसे करें चेक
RRB ALP Result Date: असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी किया जाएगा। परीक्षा के परिणाम को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दिया है, वे अपने परिणाम आरआरबी की RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।
RRB ALP Result Date: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द आरआरबी सहायक लोको पायलट (ALP) 2024 का परिणाम घोषित कर सकता है
RRB ALP Result Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के रिज्लट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड अजल्द आरआरबी सहायक लोको पायलट (ALP) 2024 का परिणाम घोषित कर सकता है। बता दें कि RRB सहायक लोको पायलट की परीक्षा का रिज्लट अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी करेगा।
जानकारी के मुताबिक RRB सहायक लोको पायलट परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी कर सकता है। ऐसे में परीक्षा का परिणाम 11 जनवरी से 20 जनवरी 2025 के बीच में आ सकता है।
रिज्लट के साथ आएगा कटऑफ
बता दें कि अभीतक आरआरबी ने रिजल्ट की तारीख के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है। आधिकारिक जानकारी सामने ना आने तक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी के पोर्टल पर नियमित रूप से नजर रखें ताकि उन्हें सटीक जानकारी मिल सके। बता दें कि रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ ही RRB सहायक लोको पायलट (ALP) 2024 का कटऑफ भी जारी करेगी। वहीं इस परिणाम में जो उम्मीदवार CBT 1 में उत्तीर्ण होंगे, वे CBT 2 में भाग ले सकेंगे। सभी उम्मीदवारों को मिलने वाले अंकों को रेगुलराइजेशन किया जाएगा, क्योंकि ये एग्जाम कई दिनों तक आयोजित किया गया था।
रिजल्ट देखने के लिए फॉलों करें ये स्टेप्स
सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
"ALP CBT 1 Result" लिंक पर क्लिक करें।
अपनी विवरण (रोल नंबर, जन्मतिथि आदि) भरें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसको आप डाउनलोड कर सकते हैं।
जल्द आएगा परिणाम
गौरतलब है कि आरआरबी की एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की 5 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने के लिए 10 दिसंबर, 2024 तक का समय दिया गया था। जानकारी के मुताबिक RRB सहायक लोको पायलट परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी कर सकता है। अब सभी उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो कि जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।