Get App

RRB ALP Result 2025 : रेलवे लोको पायलट का रिजल्ट जारी, जानें कैसे चेक करें परिणाम

RRB ALP CBT-1 Result 2025 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एएलपी RRB ALP CBT-1 2024 Result जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1) दिया था, वे अब आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 26, 2025 पर 6:35 PM
RRB ALP Result 2025 : रेलवे लोको पायलट का रिजल्ट जारी, जानें कैसे चेक करें परिणाम
RRB ALP Result Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी सहायक लोको पायलट (ALP) 2024 का परिणाम घोषित किया

RRB ALP CBT-1 Result 2025 Released: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी-1 रिजल्ट का इंतजार कर अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एएलपी RRB ALP CBT-1 2024 Result जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1) दिया था, वे अब आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

जारी हुआ रिजल्ट 

अभ्यर्थी आरआरबी मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट से एएलपी सीबीटी-1 के परिणाम चेक कर सकते हैं। असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 परीक्षा 2025 के लिए चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। परिणाम के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को "द्वितीय चरण की परीक्षा (सीबीटी-2)" के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे अगले चरण में भाग लेंगे।

आरआरबी ने सीबीटी-1 रिजल्ट के साथ-साथ हर कैटेगरी के लिए कटऑफ स्कोर भी जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस कटऑफ को पार किया है, उन्हें एएलपी सीबीटी-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अनारक्षित वर्ग (GEN) के लिए कटऑफ 57.17514 रही है। इसके बाद ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की कटऑफ स्कोर भी निर्धारित की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें