SBI Jobs 2023: बिना परीक्षा दिए SBI में नौकरी का मौका, जानिए कैसे करें अप्लाई

SBI Jobs 2023: बैंकों में नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए रोजगार पाने का बढ़िया मौका सामने आया है। सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने री-सॉल्वर के पद पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए परीक्षा नहीं कराई जाएगी। SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 03, 2023 पर 11:53 AM
Story continues below Advertisement
SBI Jobs 2023: एसबीआई में री-सॉल्वर के पद पर 94 पोस्ट भरे जाएंगे।

SBI Jobs 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो बैकिंग सेक्टर से जुड़ने का बेहतर मौका सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India – SBI) ने री-सॉल्वर के पदों के लिए बंपर वैकेसी निकाली है। जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 94 पद भरे जाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है। यह 21 नवंबर 2023 को खत्म हो जाएगा।

कौन कर सकते हैं अप्लाई?

भर्ती के लिए SBI के रिटायर सरकारी कर्मचारी भी अप्लाई कर सकते हैं। उन्हें किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसे पूर्व अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिनके पास लंबा काम करने का अनुभव है।


जानिए कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू राउंड भी शामिल है। कैंडिडेट्स को सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स (असाइनमेंट विवरण, आईडी प्रमाण, आयु प्रमाण आदि) अपलोड करना होगा। इंटरव्यू राउंड 100 अंकों का होता है। इंटरव्यू के नंबर एसबीआई की ओर से तय किए जाएंगे। अंतिम चयन के लिए मेरिट लिस्ट में इंटरव्यू के नंबर जोड़कर बनाई जाएगी।

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 12वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

परीक्षा शुल्क

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं। उन्हें किसी भी तरह का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।